'रोहित शर्मा को मोटा बोलकर मैंने कुछ गलत नहीं कहा', अपने बयान पर अड़ी शमा मोहम्मद, फैंस ने दिखाया आईना
Shama Mohammed On Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने विवादित बयान दिया है। शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को मोटा कहकर अपमानित किया। शमा मोहम्मद के इस बयान के बाद से ही फैंस गुस्से में हैं और वह लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर शमा मोहम्मद का एक वीडियो सामने आया है।
अपने बयान पर अड़ी शमा मोहम्मद (Shama Mohammed On Rohit Sharma)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर अपने बयान पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने एएनआई से कहा कि यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग नहीं था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट रहना चाहिए, और मुझे लगा कि उनका वजन थोड़ा ज़्यादा है, इसलिए मैंने बस इस बारे में ट्वीट किया।

'रोहित शर्मा को मोटा बोलकर मैंने कुछ गलत नहीं कहा'
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मुझ पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। जब मैंने उनकी तुलना पिछले कप्तानों से की तो मैंने एक बयान दिया। मुझे अधिकार है। कहने में क्या ग़लत है? यह लोकतंत्र है और मैंने जो कहा वो गलत नहीं था। भारतीय क्रिकेट फैंस ने शमा मोहम्मद को जमकर फटकार लगाना शुरू किया। किसी ने रोहित शर्मा के आंकड़े बताए तो किसी ने कप्तान के तौर पर उनका विनिंग रिकॉर्ड दिखाया।
ट्विट करना पड़ा डिलीट
मामला बढ़ने पर शमा मोहम्मद को अपना ट्विट डिलीट करना पड़ा। बता दें कि एक पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब देते हुए शमा मोहम्मद ने लिखा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं। गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व कप्तानों की तुलना में रोहित में ऐसा क्या विश्व स्तरीय है? वह एक औसत कप्तान होने के साथ-साथ एक औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला।












Click it and Unblock the Notifications