पुजारा और शाहीन अफरीदी में जमकर हुआ मुकाबला, काउंटी में भारत-पाक मैच का मजा- VIDEO
नई दिल्ली, 9 मई: खराब फॉर्म से भारतीय क्रिकेट से दरकिनार कर दिए चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल 2022 में भी किसी ने नहीं लिया जिसके बाद वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने चल गए और वहां पर उनकी गाड़ी दौड़ पड़ी। पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए काउंटी चैम्पियनशिप के दौरान लगातार चौथा शतक लगा दिया है। यह एक सपनों सरीखी फॉर्म है। आमतौर पर धीमेपन के लिए बदनाम पुजारा इस बार काफी आक्रामक थे और उन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 197 गेंदों पर 170 रनों की पारी खेल दी।
Recommended Video

पुजारा और शाहीन अफरीदी का मुकाबला-
इस गेम में उनको पाकिस्तान के उभरते हुए महान बॉलर शाहीन अफरीदी का सामना करना पड़ा। शाहीन को दुनिया आने वाले महान गेंदबाज के तौर पर सलाम करती है। एक ऐसा बॉलर जो क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में महारथ हासिल करता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब पुजारा काउंटी के दौरान किसी इंटरनेशनल पाकिस्तानी खिलाड़ी से मुखातिब हुए हों। इससे पहले वे डरहम के मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं और उन्होंने उस मुकाबले में रिजवान के साथ 154 रनों की साझेदारी भी की थी।

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पुजारा की अफरीदी से जंग
पुजारा ने उस मैच में 203 रन बनाए थे। जबकि इससे पहले वे 109 और 201 रनों की पारियों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में ही चार मुकाबले खेलते हुए 143.40 की औसत के साथ 717 रन बनाए हैं।
इस मुकाबले में ससेक्स को खराब शुरुआत मिली और उन्होंने अपने दो विकेट जल्द से खो दिए। इसके बाद भारत के अनुभवी पुजारा बैटिंग पर आए और छा गए। इस दौरान आप पुजारा और शाहीन अफदीरी के बीच की भिंड़त का लुत्फ उठाइए क्योंकि यह रोचक मुकाबला था। पुजारा को अपनी बेजोड़ तकनीक के लिए जाना जाता है और अफरीदी को तकनीक भेदने के लिए।
पूरा लंबा वीडियो यहां पर देखिए
पुजारा ने इस जंग में अफरीदी को पीछे छोड़ दिया और बहुत बढ़िया शॉटस् लगाए जिनका लंबा वीडियो इस आर्टिकल में अपलोड किया गया है।
आर्टिकल लिखने तक पुजारा के दम पर ससेक्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 335 रन बना दिए थे और अफरीदी 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन दे चुके थे। इस मैच की पहली पारी में पुजारा ने 10 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली थी और अफरीदी ने 27.4 ओवर में 97 रन देकर 3 विकेट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications