IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, गावस्कर और तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।

एजबेस्टन, 4 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 257 रन हो गई है। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) नाबाद 50 और पिछली पारी के शतकवीर विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 30 रन बनाकर नाबाद है। मैच के तीसरे दिन पुजारा ने शानदार खेल दिखाते हुए 139 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर की 33वीं फिफ्टी पूरी की। अपनी पारी के दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

गावस्कर से आगे निकले पुजारा

गावस्कर से आगे निकले पुजारा

एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में जैसे ही चेतेश्वर पुजारा ने 100 से ज्यादा गेंदें खेली, वैसे ही वो सुनील गावस्कर से भी आगे निकल गए। दरअसल, SENA देशों में ये 24वां मौका था, जब पुजारा ने एक पारी में 100+ गेंदों का सामना किया हो। जबकि गावस्कर ने कुल 23 बार ये कारनामा किया था। पुजारा अब लिटिल ब्लास्टर को पछाड़कर भारतीय खिलाड़ियों की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

पुजारा से आगे और दिग्गज का नाम

पुजारा से आगे और दिग्गज का नाम

SENA देशों में टीम इंडिया की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा 100+ गेंदें खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा समय में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नाम पर दर्ज है। द्रविड़ ने 38 बार ये कारनामा किया। वहीं, दूसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (32) का नाम आता है। तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम आता है। कोहली ने 25 बार एक पारी में 100 ये ज्यादा गेंदें खेली है। यानि के आने वाले समय में इस रिकॉर्ड को लेकर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

गावस्कर के बराबर भी पहुंचे पुजारा

गावस्कर के बराबर भी पहुंचे पुजारा

चेतेश्वर पुजारा एक अन्य रिकॉर्ड में सुनील गावस्कर की बराबरी पर भी पहुंच गए हैं। दरअसल, पिछले 36 सालों में पुजारा भारत की ओर से एजबेस्टन में अर्धशतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय ओपनर बने। 36 साल पहले यानि 1986 के इंग्लैंड दौरे पर सुनील गावस्कर ने एजबेस्टन में खेले मुकाबले में फिफ्टी लगाई थी। गावस्कर ने तब एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 54 रन बनाए थे।

सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

एजबेस्टन टेस्ट की तीसरी पारी में फिफ्टी पूरी करने के साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने सचिन तेंदुलकर का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, पुजारा इंग्लैंड की धरती पर तीसरी पारी में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये पांचवां मौका था, जब चेतेश्वर ने इंग्लैंड की धरती पर तीसरी पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। तेंदुलकर ने ये कारनामा 4 बार किया था। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर (3) का नाम इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आता है।

पुजारा का शानदार कमबैक

पुजारा का शानदार कमबैक

याद दिला दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले फरवरी-मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने रणजी और काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की ओर से खेलकर न सिर्फ रनों का अंबार लगाया बल्कि चयनकर्ताओं को एक बार फिर से उनके लिए सोचने को मजबूर कर दिया। फिलहाल वह 139 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं और उम्मीद करेंगे कि पांचवें टेस्ट के चौथे दिन पुजारा के बल्ले से शानदार शतक भी देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+