IPL 2023: फाइनल में पहुंच सकती है चेन्नई और मुंबई, धोनी-रोहित में टक्कर को फैंस बेकरार
Mumbai Indians qualified into Play-offs: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

Chennai Super Kings and Mumbai Indians Play-offs: आईपीएल में मुंबई और चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। आईपीएल के 16वें सीजन में लीग राउंड के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब 23 मई से प्लेऑफ में होने वाले मुकाबलों का आगाज होना है। 70 मैचों के बाद प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जांयट्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बनाई है।
मुंबई-चेन्नई की शानदार वापसी: पिछले सीजन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों का ही प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर थी, जबकि मुंबई ने अपना सफर सबसे नीचे यानी कि 10वें स्थान पर खत्म किया था। लेकिन इस साल दोनों ही टीम ने कमाल की वापसी की है। दोनों टीमों की कोशिश एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतने की होगी।
मुंबई-चेन्नई में हो सकता है फाइनल: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद फैंस के बीच इन दोनों टीमों के बीच फाइनल की चर्चाएं होने लगी है। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही फाइनल मुकाबला खेला गया है। ऐसे में फैंस एक बार फिर इन दोनों टीमों को फाइनल में देखना चाहती है।
दोनों टीमों के पास मौका: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस सीजन आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मौका है। मुंबई अगर एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को हरा देती है तो उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं और बढ़ जाएगी। मुंबई की गेंदबाजी चिंता का विषय जरूर रही है, लेकिन बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियों को ढकने का काम किया है।
चेन्नई के पास मैच विनर: वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। चेन्नई की टीम तीनों ही डिपार्टमेंट में काफी संतुलित नजर आ रही है। चेन्नई की कोशिश अपने होमग्राउंड पर गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाने की होगी।
जानिए कब होंगे मैच: चेन्नई के होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच भिड़ंत होगी। इसके बाद एलिमिनेटर मैच चेन्नई में ही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद क्वालिफायर-2 मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications