Champions Trophy की टीम में खल सकती है इस खिलाड़ी की कमी, Suresh Raina ने बताया नाम
Champions Trophy 2025, Suresh Raina: शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव के टीम में नहीं होने पर निराशा जाहिर की।
सूर्यकुमार यादव को नहीं मिला मौका (Champions Trophy 2025, Suresh Raina)
सुरेश रैना ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किए जाने को एक गलत फैसला बताया। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव का चयन न करना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी चूक हो सकती है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है, खासकर अपने 360 डिग्री खेल से उन्होंने अलग छाप छोड़ी।

सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले रैना
सूर्यकुमार यादव ने 2023 विश्व कप में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से भारत के लिए अहम रन बनाए थे। उनका खेल विशेष रूप से सीमित ओवरों के प्रारूप में अधिक प्रभावी रहा है, जहां वे किसी भी गेंदबाज को अपनी क्रीज पर आते ही चुनौती दे सकते हैं। उनके पास हर दिशा में शॉट खेलने की क्षमता है, जिससे विपक्षी टीमों के लिए उन्हें रोकना बेहद कठिन हो जाता है।
ऋषभ पंत होंगे पहली पसंद
इन क्षमताओं को देखते हुए रैना का यह कहना कि सूर्यकुमार यादव का चयन नहीं करना गलत फैसला हो सकता है, यह पूरी तरह से उचित लगता है। इसके साथ ही सुरेश रैना ने ऋषभ पंत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फर्स्ट विकेटकीपर च्वाइस के रूप में चुना है। ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में प्रदर्शन किसी से छिपी नहीं है। पंत न केवल विकेट के पीछे तेज और सक्रिय रहते हैं, बल्कि उनकी बल्लेबाजी में भी शानदार आक्रामकता है।
खल सकती है सूर्यकुमार यादव की कमी
जब भी टीम को मुश्किल स्थितियों से बाहर निकालने की आवश्यकता होती है, पंत ने हमेशा अपनी बल्लेबाजी से टीम को संभाला है। रैना का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों की उपस्थिती भारतीय टीम को और भी मजबूत बना सकती थी। सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से मध्यक्रम को ताकत देंगे, जबकि ऋषभ पंत विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में टीम को मजबूती प्रदान करते। चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में सूर्या का टीम में नहीं होना एक बड़ा झटका हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications