8 में से 7 टीमों ने कर दी Champions Trophy के लिए खिलाड़ियों की घोषणा, यहां देखें सभी टीमों के स्क्वाड
Champions Trophy 2025 Squad: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी 2025 से शुरू होगा और पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा मौका है। स टूर्नामेंट में आठ टीमें दो ग्रुप्स में बांटी गई हैं। प्रत्येक टीम तीन ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, और हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद, फाइनल मुकाबले में दोनों सेमीफाइनल विजेता आपस में टक्कर लेंगे।
भारत ने किया टीम का ऐलान (Champions Trophy 2025 Squad)
भारत सहित सात टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की टीम को लेकर अभी भी इंतजार जारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम एक बार फिर अपना दमखम दिखाना चाहेगी। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों से टीम को इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारतीय टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान
नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
न्यूजीलैंड के पास कई धुरंधर
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन , विल यंग।
इंग्लैंड की टीम में खतरनाक खिलाड़ियों की फौज
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा
साउथ अफ्रीका के पास है ये धुरंधर
टेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रयान रिकलटन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।
अफगानिस्तान में शामिल है ये खिलाड़ी
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नावेद जादरान












Click it and Unblock the Notifications