Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान ने बनाया खास प्लान, BCCI को लेटर लिख कही बड़ी बात
Champions Trophy 2025, Latest News: साल 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेला जाना है। लेकिन भारतीय टीम के वहां जाने को लेकर अब तक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच कई तरह अलग-अलग रिपोर्ट में कई दावे भी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी। भारत ने यह भी सुझाव दिया है कि यदि किसी न्यूट्रल वेन्यू पर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, तो वह इसके लिए तैयार है।
पाकिस्तान ने बीसीसीआई को लिखा लेटर
इस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को एक लेटर के जरिए नई पेशकश दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखे पत्र में पीसीबी ने सुझाव दिया कि अगर सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं रह पाती है तो वे प्रत्येक मैच के बाद भारत लौट सकती है। इस व्यवस्था से भारतीय टीम टूर्नामेंट के दौरान चंडीगढ़ या नई दिल्ली में रह सकेगी।

लाहौर में होने है भारत के सभी मैच
पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम के आखिरी दो मैचों के बीच एक सप्ताह का अंतर है, जिससे मैचों के बीच यात्रा के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय लाहौर की भारत-पाकिस्तान सीमा से निकटता को देखते हुए लिया गया है, जिससे भारतीय टीम और फैंस के लिए वहां पहुंचना आसान हो जाएगा।
भारत सरकार लेगी अंतिम फैसला
भारतीय टीम को शामिल करने के पीसीबी के प्रयासों के बावजूद भारत की भागीदारी पर अंतिम निर्णय भारत सरकार के पास है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है, जिसने वर्षों से दोनों देशों के बीच संबंध तनाव पूर्ण रहे हैं। पाकिस्तान लगातार भारत से अनुरोध कर रहा है कि उसे पाकिस्तान में आकर चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना चाहिए।
हालांकि, भारत सरकार ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और संवाद या क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ की बैठक के दौरान आतंकवाद के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications