Champions Trophy के लिए हो गया सभी 8 टीमों का ऐलान, भारत-ऑस्ट्रेलिया से भी खतरनाक है ये टीम!
Champions Trophy 2025 All Squads: 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाली है। आखिरी बार साल 2017 के फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। यही वजह है कि पाकिस्तान को इस बार टूर्नामेंट को होस्ट करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।
भारत दुबई में खेलेगी सभी मैच (Champions Trophy 2025 All Squads)
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। रोहित ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को दमदार जीत दिलाई थी। भारत ने लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया था। ऐसे में अब फैंस को कप्तान रोहित शर्मा से चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार कप्तानी की उम्मीद होगी।

बेहद खतरनाक है ये टीम
भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है जिस पर फैंस की नजरें रहेगी। आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है। ऐसे में भारत के लिए कीवी खिलाड़ियों से निपटना बड़ी चुनौती होगी। आइए एक नजर डालते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने वाले सभी टीमों में मौदूग खिलाड़ियों की लिस्ट पर....
ग्रुप ए में शामिल है ये चार टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
ग्रुप बी में इन टीमों के बीच होगा सामना
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, (एक और खिलाड़ी जोड़ा जाएगा)।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।












Click it and Unblock the Notifications