Champions Trophy 2025 खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम? इस देश में हो सकता है फाइनल मुकाबला

Champions Trophy 2025 final: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में लगा हुआ है। अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान जाना तय नहीं माना जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का जाना मुश्किल

पिछली बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान में 2008 में खेला था। तब से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध लगभग न के बराबर रहे हैं, दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में ही आमने-सामने होती हैं। ऐसे हालात में भारत के पाकिस्तान में जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

Champions Troph 1

चैंपियंस ट्रॉफी पर आई बड़ी खबर

भारत और पाकिस्तान के बीच केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप के दौरान मुकाबले होते हैं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी एशिया कप हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच लाहौर में खेलने की योजना है, लेकिन यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो यह मैच पाकिस्तान के बाहर, संभवतः दुबई में खेला जा सकता है।

हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है टूर्नामेंट

ऐसे में यह संभावना है कि टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के सभी मैच पाकिस्तान के बाहर खेलेगी और सेमीफाइनल के लिए भी वेन्यू में बदलाव किया जाएगा। फिलहाल, दोनों सेमीफाइनल पाकिस्तान में आयोजित होने हैं। एशिया कप 2023 की मेज़बानी भी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन उस समय भी भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया था, जिसमें टीम इंडिया ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे, और फाइनल भी वहीं हुआ था। इसलिए, एक बार फिर इसी फॉर्मूले का उपयोग किया जा सकता है।

ऐसा जारी हुआ था ड्राफ्ट शेड्यूल

करीब 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। यह टूर्नामेंट पिछले 29 वर्षों में पाकिस्तानी जमीन पर आयोजित होने वाला पहला आईसीसी इवेंट है। ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार ऐसी खबरें थी कि टीम इंडिया अपने सभी मैच लाहौर में खेलेगी। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, इसके बाद 23 फरवरी को न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मैच भारत का मेजबान पाकिस्तान के साथ 1 मार्च को होगा। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाती, तो इन वेन्यू में बदलाव हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+