'आप इंसान नहीं, म्यूजिक के देवता हैं सर', PSL पर पाकिस्तानी सिंगर का गाना सुन बौखलाए फैंस
Multan Sultans vs Lahore Qalandars, Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत की जा चुकी है। लाहौर कलंदर्स ने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है।

Multan Sultans vs Lahore Qalandars, Highlights: 13 फरवरी से पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन का आगाज किया गया है। फेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तान को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन दूसरी पारी में उनकी टीम लक्ष्य को हासिल करने से सिर्फ एक रन से चूक गई।
पाकिस्तान सुपर लीग का गाना वायरल
पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में चाहत फतेह अली खान नाम के एक सिंगर ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए एक गाना गया। चाहत फतेह अली खान का गाना सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो के नीचे फैंस लगातार मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप इंसान नहीं, म्यूजिक के देवता हैं सर।
कलंदर्स ने सुल्तांस को 1 रन से हराया
मैच की बात करें तो पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने आखिरी गेंद पर एक रन से मैच अपने नाम किया। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में फखर जमान ने ताबड़तोड़ 66 रनों की पारी खेली। फखर की इस पारी की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। फखर जमान के अलावा शाई होप और सिकंदर रजा ने भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली।
मुल्तान सुल्तान के कप्तान ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। रिजवान ने 50 गेंदों 75 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा शान मसूद ने 35 रन और डेविड मिलर ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की टीम 20 ओवर में 174 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई।












Click it and Unblock the Notifications