'कन्फर्म हो गया,' चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर मचा तहलका, जमकर वायरल हो रहे RJ Mahvash के रिएक्शन
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस बार गेंदबाज़ी से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से तलाक की खबरों के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया नाम RJ महवश (RJ Mahvash) ट्रेंड कर रहा है।
IPL 2025 के 22वें मुकाबले में आरजे महवश पंजाब किंग्स टीम और युजवेंद्र चहल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चियर करती नजर आईं। महवश ने मैच के दौरान कुछ ऐसे रिएक्शन दिए, जोकि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

पंजाब बनाम चेन्नई मैच में छाईं RJ महवश
मुल्लनपुर में हुए पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच में कैमरा कई बार RJ महवश पर ज़ूम करता नजर आया। चाहे प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) का शानदार शतक हो या रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का विकेट- महवश हर मोमेंट पर झूमती दिखीं। उनके एक्सप्रेशंस और रिएक्शन्स ने सोशल मीडिया पर ऐसी धूम मचाई कि एक यूज़र ने तो लिख ही दिया- 'तो ये कन्फर्म हो गया!'
मैच के बाद महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह भी साफ कर दिया कि वह पंजाब की सपोर्टर हैं। इससे पहले भी उन्हें चहल के साथ एक क्रिकेट मैच में देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में RJ महवश ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को 'सिंगल' बताया और कहा कि, 'मैं सिर्फ तब डेट करूंगी जब शादी करनी हो। मैं कैज़ुअल डेटिंग में यकीन नहीं रखती।' उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे 19 की उम्र में सगाई कर चुकी थीं, लेकिन 21 की उम्र में रिश्ता तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़
महवश के स्टेडियम रिएक्शन्स के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसे कमेंट्स देखने को मिले: एक युजर ने लिखा, 'भाई ये चहल की 'न्यू डीआरएस' है- Decision Really Supportive!' एक अन्य ने लिखा, 'Camera-man ने आज Job के साथ दिल भी लगा लिया!'
महवश और युज़वेंद्र चहल के बीच डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले दिसंबर 2024 में तब उठीं जब महवश ने क्रिसमस के मौके पर चहल और कुछ दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया- खासतौर पर दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान। हालांकि, इन अफवाहों को खुद महवश ने एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए खारिज कर दिया।
भले ही RJ महवश ने ऑफिशियल कन्फर्मेशन न दी हो, लेकिन IPL 2025 के इस रोमांचक मैच के दौरान उनके रिएक्शन्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को 'फुल मसाला' दे दिया है। अब ये अफवाह है या सच, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन एक बात तो पक्की है - इस जोड़ी की चर्चा अभी थमने वाली नहीं!












Click it and Unblock the Notifications