WTC Final में टीम इंडिया पर भारी पड़ेगा MI का ये खिलाड़ी? मैच से पहले कैमरन ग्रीन ने की रोहित शर्मा की प्रशंसा
कैमरन ग्रीन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन में रोहित शर्मा के नेतृत्व में आईपीएल खेला, और अब ग्रीन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में रोहित शर्मा के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक भिड़ंत से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा नेतृत्व में खेलने का अपना व्यक्तिगत अनुभव भी शेयर किया है।
ग्रीन ने रोहित शर्मा के कप्तानी में खेला आईपीएल
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रोहित शर्मा के नेतृत्व में अपना खेल समाप्त किया, और अब वे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। इस दौरान वह भारतीय कप्तान से सीखी गई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुंबई के लिए शानदार रहा ग्रीन का प्रदर्शन
कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 452 रन बनाए और छह विकेट चटकाए। यहां तक कि उन्होंने एक शतक भी जड़ा, जिससे मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर 2 से बाहर होने से पहले प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद मिली।
ग्रीन ने आईसीसी से रोहित के मार्गदर्शन में खेलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, वह जिस तरह की शांति के साथ मैदान पर उतरे हैं, वह शानदार है। वह पिछले 10 सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। उनके साथ वहां होना काफी बेहतर रहा। मुझे उन्होंने यह पहले ही बता दिया था कि मेरा रोल क्या है। उनके साथ खेलने से मुझे काफी मदद मिली है। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा।
मुंबई टीम के साथी अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। ग्रीन ने पूरे आईपीएल में भारत के कप्तान से जो कुछ भी सीखा है और अंतिम आईपीएल लीग खेल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी महत्वपूर्ण शतकीय पारी ने पहले से ही उनके प्रदर्शन को स्पष्ट कर दिया है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने ग्रीन भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WTC Final में फिर दिखेगा रोहित शर्मा का जलवा? ओवल में 2 साल पहले जड़ा था शानदार शतक
ग्रीन ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि विराट कोहली बड़े मैचों में अपना शत प्रतिशत देने के बारे में सोचते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप एक अच्छा मोमेंट होगा। मैं भी इसमें बेहतर प्रर्दशन करने की कोशिश करूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications