अथिया कब बन रही है केएल राहुल की दुल्हन? पूछे जाने पर भाई अहान ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नई दिल्ली, 04 मई। इन दिनों क्रिकेट स्टार केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अथिया के पापा और सुपरस्टार सुनील शेट्टी इस शादी को भव्य रूप से करने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी पूरी कोशिश है कि वो अपनी लाडली की शादी को बहुत ही ग्रैंड अंदाज में करें, हालांकि इस बारे में जब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने एक बहुत चौंकाने वाला जवाब दिया।

अरे कौन सी शादी, कौन सी डेट?
दैनिक भास्कर के मुताबिक जब अहान शेट्टी से बहन अथिया और केएल राहुल की शादी की डेट के बारे में पूछा गया तो वो एकदम से चौंक गए और बोले कि 'अरे कौन सी शादी, कौन सी डेट? कोई शादी-वादी नहीं हो रही है, अरे अभी तक दोनों की सगाई तो हुई नहीं है,ऐसे में शादी की डेट कहां से आ गई? दोनों फिलहाल अभी शादी के मूड में नहीं हैं और ना ही आने वाले दिनों में दोनों की शादी को लेकर कोई गुजाइंश है।'

अहान ने लोगों को कन्फ्यूज किया
आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी साउथ इंडियन रिवाज से शादी करेंगे और मई के महीने में ही दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। फिलहाल अहान की बातों ने तो लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। गौरतलब है कि अहान भी फिल्म 'तड़प' के जरिए बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं।

अथिया ने साधी चुप्पी
फिलहाल केएल राहुल आईपीएल की वजह से काफी बिजी हैं, हालांकि वो अथिया के साथ कई बार स्पॉट भी किए जाते हैं लेकिन दोनों ने आज तक खुलकर अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा नहीं है। आईपीएल के कई मैचों में वो केएल राहुल और उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को चीयर करते हुए दर्शक दीर्घा नें नजर आ चुकी हैं।

दोनों की शादी की डेट कब आती है?
कहते हैं कि राहुल और अथिया एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे और फिर दोनों दोस्त बन गए और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, दोनों को लेकर तब बातें खुलकर होने लग गईं जब राहुल इंग्लैंड सीरीज पर अथिया को अपने साथ ले गए थे। फिलहाल हर कोई इस प्रेमी जोड़े की शादी का ही इंतजार कर रहा है, देखते हैं कि दोनों की शादी की डेट कब आती है?












Click it and Unblock the Notifications