T20 World Cup में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन का फ्लॉप प्रदर्शन, ब्रायन लारा सहित ये दिग्गज बताएंगे वजह
वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 फॉर्मेट का काफी खतरनाक टीम माना जाता है। यही वजह है कि इस फॉर्मेट में दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज ही है।
T20 World Cup West Indies performance: वेस्टइंडीज की टीम को टी-20 फॉर्मेट का काफी खतरनाक टीम माना जाता है। यही वजह है कि इस फॉर्मेट में दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज ही है। हालांकि, इस साल इंग्लैंड ने खिताब पर कब्जा जमाकर इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। लेकिन साल 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

वेस्टइंडीज का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
पहले राउंड में ही दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दो छोटी टीमों से हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज सुपर 12 में भी नहीं पहुंच सकी। टीम के खिलाड़ियों के इस लचर प्रदर्शन के पीछे की वजह जानने के लिए अब दिग्गजों को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा अब टीम के इस फ्लॉप प्रदर्शन की वजह तलाश करेंगे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने गठित किया स्वतंत्र पैनल
टीम के वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने एक स्वतंत्र पैनल गठित किया है। बोर्ड के डॉयरेक्टर्स के सामने जांच के बाद तीन सदस्यीय पैनल अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। ब्रायन लारा के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका के पूर्व कोच मिकी आर्थर भी इस पैनल का हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को हराया लेकिन वे चार टीम के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहे।

बोर्ड के सामने सौंपनी होगी रिव्यू रिपोर्ट
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारियों और परफॉर्मेंस से लेकर यह पैनल हर पहलू की जांच करेंगे। वहीं इस पैनल की अध्यक्षता ईस्टर्न कैरेबियन उच्चतम न्यायालय में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस पैट्रिक थॉम्पसन जूनियर करेंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि तीन सदस्यीय पैनल प्रासंगिक अंदरूनी जानकारी और स्पष्ट सिफारिशों के साथ सीडब्ल्यूआई निदेशक मंडल को एक रिपोर्ट सौंपेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही क्रिकेट वेस्टइंडीज भविष्य के लिए कोई फैसला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications