लगातार खराब प्रदर्शन से थका वेस्टइंडीज बोर्ड, ब्रायन लारा को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए ब्रायन लारा को परफोर्मेंस मेंटर बनाकर लाया गया है, जिम्बाब्वे दौरे पर वह टीम के साथ होंगे।

Brian Lara

Brian Lara: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को वेस्टइंडीज टीम में एक नई जिम्मेदारी मिली है। लारा को टीम का परफोर्मेंस मेंटर नियुक्त किया गया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वह टीम के साथ जिम्बाब्वे में शामिल हो जाएँगे। वह वेस्टइंडीज की राष्ट्र्रीय टीम और राष्ट्रीय एकेडमी में अपनी पूरी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। लारा अब टीम के प्रदर्शन पर पूरी तरह से नज़र बनाकर रखेंगे और कमियों को दूर करने के लिए अपनी अहम राय देंगे। प्रदर्शन को मजबूत बनाने के लिए वह अहम भूमिका में होंगे।

कोहली के 'सपनों का घर', जो उनकी पीढ़ियों के लिए भी कर रहा है दशकों तक फुल इंजॉय का वायदा- VIDEO
वेस्टइंडीज की टीम एक समय में काफी खतरनाक मानी जाती थी लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। हालाँकि विंडीज टीम ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है लेकिन वनडे और टेस्ट में विंडीज टीम का प्रदर्शन लगातार गिरावट भरा रहा है। ऐसे में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टीम के खेल में सुधार करने की दृष्टि से ब्रायन लारा को लाने का निर्णय लिया।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि इंटरनेशनल टीम के लिए हर प्रारूप और नेशनल एकेडमी में इनपुट देने के साथ, पूर्व कप्तान और बल्लेबाजी के दिग्गज ब्रायन लारा ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को परफोर्मेंस मेंटर के रूप में सहयोग देने के लिए सहमति जताई है।

गौरतलब है कि ब्रायन लारा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का लम्बा अनुभव है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में लारा के नाम 34 शतकीय पारियां हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में वह अपना अलग नाम रखते हैं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। लारा ने इस जिम्मेदारी के लिए कहा है कि मैं विश्वास करता हूँ कि खिलाड़ियों को मेंटल अप्रोच में मदद करूंगा।

उल्लेखनीय है कि ब्रायन लारा ने आईपीएल में भी कोचिंग का कम किया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। हैदराबाद के साथ इस बार आईपीएल में वह दिखाई देंगे। वेस्टइंडीज टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। वहां दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+