कोहली के 'सपनों का घर', जो उनकी पीढ़ियों के लिए भी कर रहा है दशकों तक फुल इंजॉय का वायदा- VIDEO

ऐसा लगता है विराट कोहली अलीबाग में अपने ड्रीम हाउस को बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। विराट के 'सपनों के घर' के बारे में काफी बातें सोशल मीडिया पर सुनने में पहले भी आई हैं और अब हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम रील पर जो संकेत मिले हैं वे यही हैं कि यह घर बनने की प्रक्रिया में है जहां पर विराट कोहली ने लिखा है कि काम जारी है और उन्होंने वीडियो में बिल्डर के साथ अपनी बातचीत को दिखाया है जिसमें वह अपनी जरूरतों को समझा रहे हैं।

अलीबाग में 'सपनों का घर'
हालांकि यह एक प्रमोशनल वीडियो भी हो सकता है लेकिन कोहली के इस घर को लेकर पहले भी काफी चर्चाएं रही है। विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई इस वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान को कहते हुए सुना जा सकता है, आदित्य के साथ मैंने अपने नए घर के बारे में काफी चीजों को लेकर बात की है। वे बहुत ही शानदार रेजिडेंशियल कम्युनिटी बना रहे हैं जो अलीबाग में है और इसका नाम है आवास लिविंग। यहां का इंटीरियर बेहतरीन है। पूल डेक जबरदस्त है और कमरे भी बड़े हैं। इस विला में वह सब कुछ है जो मुझे चाहिए और मैं अपने परिवार के साथ यहां पर समय बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। जैसे कि आपको पता है कि हमने काफी चर्चा की है। अपने घर को लेकर मेरा एक नजरिया है और मुझे आप पर पूरा विश्वास है कि आप इसको बिल्कुल सच कर देंगे।"

मेरे परिवार के लिए हमारा सपनों का घर
इसके बाद वीडियो में जो व्यक्ति कोहली की बात सुन रहा है वह उनको जवाब देते हुए कहता है, आपका धन्यवाद विराट हम आपकी जरूरतों को पूरी करने के लिए अपनी बेस्ट कोशिश करेंगे और दशकों तक आपका परिवार और जेनरेशन यहां इंजॉय करेंगे।
वीडियो के अंत में विराट कोहली कहते हैं- मेरे परिवार के लिए हमारा सपनों का घर।
इससे पहले कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खंडाला में केएल राहुल की शादी में इन दोनों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोहली को अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इससे बाहर होना पड़ा।
यहां देखें वीडियो-
रिपोर्ट यह भी है कि कोहली और अनुष्का ने केएल को एक नई बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की है। मंगलवार को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य स्वदेश लौट गए हैं क्योंकि उन्हें टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अगले महीने होने वाली महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयार होने से पहले एक छोटा ब्रेक लेंगे।
कोहली पिछले साल एशिया कप के बाद से सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं लेकिन टेस्ट मैच में उन्होंने अभी वह फॉर्म नहीं पाई है। एक फैक्ट ये भी है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान भी रन नहीं कर सके थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications