पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी कोहली को ब्रेक लेने की सलाह, बोले- दिमाग को तरोताजा करने की जरूरत
पूर्व ऑस्ट्रेलियी तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, 29 मई: पूर्व ऑस्ट्रेलियी तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रेट ली का ऐसा मानना है कि क्रिकेट से तरोताजा होने और कुछ चीजों पर काम करने के लिए कोहली इस खेल से ब्रेक लेने पर विचार कर सकते हैं। दरअसल, क्रिकेट के गलियारों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की खराब फॉर्म लगातार चर्चा का बड़ा केंद्र बनी हुई है। आईपीएल 2022 में भी विराट का फ्लॉप शो देखने को मिला और वह उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंटरनेशन क्रिकेट में भी उन्होंने पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं लगाया है।
Recommended Video

कोहली को लेना होगा ब्रेक
पीटीआई से बात करते हुए ली ने कहा, ‘'अगर मैं ये कहूं कि क्या यह चिंता का विषय है तो हां, यह चिंता का विषय है। मैं चाहूंगा कि कोहली ज्यादा से ज्यादा रन बनाए।‘'
उन्होंने आगे कहा, ‘'विराट को लेकर आमतौर पर यह बात रहती है कि जब वह अच्छा करते हैं तो टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहता है और जब वह रन नहीं बनाते हैं तो टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती। हमने 2016 आईपीएल सीजन देखा, जब वह कमाल की लय में थे। उन्होंने 900 से ज्यादा रन बनाए और टीम ने भी बहुत अच्छा खेल दिखाया।‘'

दिमाग को तरोताजा करने की जरूरत
आईपीएल 2022 में विराट ने 16 मैचों में 25 से भी कम की औसत से कुल 341 रन बनाए। तीन बार वह गोल्डन डक (पहली ही गेंद) पर आउट होकर पवेलियन लौटे। ली के अनुसार, ‘' हो सकता है कोहली के लिए अभ्यास में वापस जाने और कुछ चीजों पर काम करने का मौका हो और शायद क्रिकेट से आराम करने से भी उन्हें फायदा होगा। विराट को कुछ समय के लिए खेल से दूर रहकर दिमाग को तरोताजा करना चाहिए।‘'

युवाओं की हुई तारीफ
ब्रेट ली आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा भारतीय तेज गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 718 विकेट लेने वाले ब्रेट ली ने कहा, ‘'आवेश और मोहसिन के पास असली प्रतिभा है। भारतीय क्रिकेट तेज गेंदबाजों की फौज पैदा कर रहा है। ये मुझे काफी पसंद आया। उनके पास बढ़िया स्पिनर्स भी मौजूद है, लेकिन निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया में अगर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ऐसे गेंदबाज चाहिए जो तेज और उछाल विकेटों पर तेज गेंदबाजी कर सके।‘'
बता दें कि, आवेश खान और मोहसिन खान इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेले थे और दोनों युवा खिलाड़ियों ने मिलकर 22 मुकाबलों में कुल 32 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने भी क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया।












Click it and Unblock the Notifications