IPL से संन्यास के बाद ड्वेन ब्रावो के पास आया MS Dhoni का फोन, जानें फिर कैसे बदली चैंपियन की किस्मत

सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने सीएसके के आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम करने के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपने क्रिकेट करियर के बाद चेन्नई का गेंदबाजी कोच बनने का मौका मिला।

dhoni, bravo

IPL 2023 Final: आपीएल 2023 से पहले तक मुंबई इंडियन एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसने सबसे अधिक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन 16वें सीजन में ये इतिहास बदल गया, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना दिया। कैप्टन कूल की अगुवाई वाली सीएसके ने पांचवीं बार आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर एमआई की बराबरी कर ली है।

दरअसल, सीजन, चेन्नई को अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ा। सीएसके के बेन स्टोक्स चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से गायब थे, जबकि दीपक चाहर को भी सीजन की शुरुआत में चोट का सामना करना पड़ा था। हालांकि, एमएस धोनी के धुरंधरों ने टीम को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना सहित युवा तेज गेंदबाजों के साथ कोच ड्वेन ब्रावो ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बीच ब्रावो ने एक बड़ा खुलासा किया है कि वह सीएसके के कप्तान एमएस धोनी थे, जिन्होंने उन्हें पिछले साल आईपीएल से रिटायर होने के बाद टीम में वापसी करने के लिए राजी किया था।

ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा। 'मैं कहां से शुरू करूं! एक साल पहले जब मैंने आईपीएल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करने का फैसला किया था तो यह मेरे लिए एक दुखद पल था, लेकिन साथ ही मैं एक सफल आईपीएल करियर के लिए आभारी हूं।'

ब्रावो ने आगे लिखा, 'जैसा कि किस्मत में होगा मुझे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का फोन आया, जिन्होंने मुझे कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

'मेरे मन में कोई संदेह नहीं था, क्योंकि मैं अपने नए क्रिकेट करियर को इसी दिशा में ले जाना चाहता था। मेरे दिमाग में हमेशा सिखाने का विजन रहा है। ब्रावो ने सीएसके के साथ 2011, 2018 और 2021 में तीन खिताब जीते, टूर्नामेंट में कोच के रूप में 2023 का खिताब उनका पहला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+