वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बनाया नया कप्तान, धांसू खिलाड़ी को दी नई जिम्मेदारी
West Indies Team: टी20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हर टीम किसी न किसी तरीके से इसे लेकर तैयारी कर रही है। वेस्टइंडीज की टीम भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम में एक नया कप्तान देखने को मिला है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नया कप्तान लाया गया है। यह भी इस वजह से हुआ है क्योंकि सीनियर खिलाड़ी इस समय भारत में आईपीएल के अंतिम चरण में खेल रहे है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम को नए कप्तान की जरूरत थी।

पॉवेल और शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का की टीम में शामिल हैं। आंद्रे रसेल और शेरफेन रदरफोर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में मौजूद हैं, ये सभी खिलाड़ी प्लेऑफ़ में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर गई है, इस वजह से अब अल्जारी जोसेफ भी उपलब्ध नहीं हैं।
शाई होप और निकोलस पूरन प्लेऑफ़ में नहीं खेल रहे हैं लेकिन उनको आराम दिया गया है। शमर जोसेफ को भी टीम में शामिल किया गया है। वह भी आईपीएल में खेले थे। जोसेफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो रहे हैं। रोस्टन चेज को उपकप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीन सबीना पार्क में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज की टीम में ये खिलाड़ी हैं
ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज़, एलिक अथानाज़, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श












Click it and Unblock the Notifications