WTC Final: 'शुभमन गिल के कैच ने बदला खेल वर्ना भारत...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान आया सामने
WTC Final in 2023, india vs australia: पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि शुभमन गिल आउट नहीं थे और थर्ड अंपायर ने उनके खिलाफ गलत फैसला दिया।
india vs australia, Brad Hogg on Shubman Gill controversial dismissal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से विशाल जीत अपने नाम की। इसके साथ ही भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का ख्वाब एक बार फिर टूट गया।
शुभमन गिल के आउट पर बवाल: भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल के विकेट पर लगातार बहस हो रही है। कुल लोग जहां गिल को आउट बता रहे हैं तो वहीं अधिकतर पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि शुभमन गिल आउट नहीं थे और थर्ड अंपायर ने उनके खिलाफ गलत फैसला दिया। गिल के आउट होने के साथ ही बड़े स्कोर के पीछा करने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।

गाबा में दिखाया था दम: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने में चौथी पारी के दौरान शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेली थी। गिल ने 91 रनों की पारी में 146 गेंदें खेली और 8 चौके के अलावा 2 छक्के लगाए। ओवल में भी गिल से कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन दूसरी पारी में वह जल्द ही कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिस पर बवाल भी खड़ा हुआ।
ब्रैड हॉग ने कही यह बात: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने अब शुभमन गिल को लेकर अपनी बात कही है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि ये काफी निराशाजनक रहा कि शुभमन गिल लंबे समय तक बैटिंग नहीं कर सकें। अगर वो आउट ना हुए होते तो भारतीय टीम लक्ष्य के और करीब पहुंचने में कामयाब हो जाती। ब्रैड हॉग ने इस दौरान शानदार कैच लपकने वाले ग्रीन की तारीफ भी की।
गिल को लेकर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं: स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरुन ग्रीन ने शुभमन गिल का कैच स्लिप में पकड़ा था। लेकिन मैदानी अंपायर ने इसके लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया। थर्ड अंपायर ने कई एंगल से फ्रेम बाय फ्रेम कैच देखा और अंत में गिल को आउट करार दे दिया। अंपायर के इस फैसले की जमकर आलोचना भी की गई। सुनील गावस्कर से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक ने खराब अंपारिंग पर गुस्सा जाहिर किया।












Click it and Unblock the Notifications