WTC फाइनल के लिए तीन महीने का इंतजार सही नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने उठाए ICC के शेड्यूल पर सवाल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए तीन महीने का इंतजार बहुत अधिक है। इससे मैच की महत्वता कम होगी।

India vs Australia

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भी टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दरअसल, सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ हो गया हो, लेकिन क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की जीत ने भारत के लिए WTC फाइनल के दरवाजे खोल दिए। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून तक लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें अभी 3 महीने का वक्त है। इसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रैड हॉग ने आईसीसी के शेड्यूल की आलोचना की है।

WTC फाइनल के लिए तीन महीने का इंतजार सही नहीं- हॉग

आपको बता दें कि WTC का फाइनल 7 से 11 जून तक खेला जाएगा और 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। ब्रैड हॉग ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए तीन महीने के समय को लेकर आईसीसी के शेड्यूल की आलोचना की है। हॉग ने कहा है कि अब क्रिकेट फैंस को ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत को देखने के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा और इस दौरान क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान पूरी तरह से आईपीएल पर रहेगा। ब्रैड हॉग का मानना है फैंस को अगर WTC के फाइनल के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है तो इससे इस मैच का क्रेज कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मैच का इतना इंतजार कराना सही नहीं है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने आगे कहा है कि WTC फाइनल तक क्रिकेट फैंस का सारा उत्साह ठंडा पड़ जाएगा, क्योंकि उससे पहले आईपीएल के जरिए क्रिकेट फैंस को पर्याप्त क्रिकेट देखने को मिलेगा। ब्रैड हॉग ने कहा, "आईसीसी क्या कर रहा है? मुख्य खेल समाप्त हो गए हैं और अब हमें डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 3 महीने का इंतजार करना होगा। यह वहां के प्रशंसकों के लिए अच्छा नहीं है। आईसीसी, जागो, कृपया।" हॉग ने कहा कि WTC फाइनल तक क्रिकेट का सारा जोश ठंडा पड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+