AUS vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान का बड़ा कारनामा, कपिल देव की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Boxing Day Test, dean elgar record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

dean elgar

Boxing Day Test, dean elgar record: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने एक बड़ा कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में डीन एल्गर ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 67 के स्कोर पर ही अपने पांच खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए।

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में डीन एल्गर 26 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने डीन एल्गर को रन आउट किया। हालांकि, रन आउट होने से पहले डीन एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए थे। वह ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।

कपिल देव की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

कपिल देव की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

अपने टेस्ट करियर में डीन एल्गर पहली बार रन आउट हुए हैं। रन आउट होने से पहले उन्होंने अपने 5000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक भी पारी में बिना रन आउट हुए 5000 रन बनाने वाले डीन एल्गर तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले कपिल देव और जॉनी बेयरस्टो यह कारनामा कर चुके हैं।

इस सीरीज में नहीं चला है एल्गर का बल्ला

इस सीरीज में नहीं चला है एल्गर का बल्ला

इससे पहले ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में एल्गर ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए थे। एल्गर की कप्तानी में टीम को सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उनकी कोशिश दूसरे टेस्ट को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी है।

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बॉलैंड, नाथन लायन।

साउथ अफ्रीका- डीन एल्गर (कप्तान), सरेल एर्वी, ट्यूनिस डे ब्रून, तेंबा बावुमा, खाया जोंडो, काइली वेरेन (विकेटकीपर), मार्को येनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, लुंगी नगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+