चेतेश्वर पुजारा ने किया एक बड़ा खुलासा, करियर की बेस्ट टेस्ट सीरीज के बारे में बताया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एक टेस्ट सीरीज का जिक्र उन्होंने किया है, पुजारा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से हमेशा चुनौती मिलती है।

Cheteshwar Pujara on Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए आई हुई है। पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। दोनों ही टीमों की तरफ से तैयारी चल रही है। इस बीच भारतीय टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक अहम बयान देते हुए इस ट्रॉफी के एक सीजन का जिक्र किया है, जो उनको सबसे बेस्ट लगा। चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात की है, जहाँ टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। उनका बल्ला भी उस दौरान काफी चला था।

पुजारा ने किया ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए पुजारा ने साल 2018-19 के ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ अच्छी सीरीज का आनन्द उठाया है लेकिन वह मेरे करियर की बेस्ट सीरीज थी। जिस तरह से उस सीरीज में मैं बल्लेबाजी कर रहा था और एकाग्रता रख रहा था, वहां मानसिक तनाव काफी ज्यादा था। हर मुकाबला हमारे लिए एक चुनौती था। ऑस्ट्रेलिया को एक चुनौतीपूर्ण टीम बताते हुए पुजारा ने कहा कि आपकी तरफ वे चुनौती रखते हैं और मुझे इस तरह के मुकाबले पसंद हैं। मेरी तरफ से टीम प्रयास रहता है कि मुश्किल स्थिति में टीम को अपनी भूमिका के अनुरूप खेलकर बाहर निकाल सकूं।

मानसिकता होनी चाहिए मजबूत
पुजारा ने कहा कि ऐसा समय भी आया है जब मुश्किल स्थिति में मैंने टीम के लिए अच्छा खेला और वे पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई। आप अपनी टीम के लिए क्या हासिल करना चाहते हो, यह आपकी मजबूत मानसिकता पर भी निर्भर करता है। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा। दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications