भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलिया को सता रही है इस बात की चिंता, सिडनी में शुरू कर दी खास तैयारी

Border-Gavaskar Trophy News: भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम एक खास तैयारी में जुट गई है। भारतीय सरजमीं पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक खास इंतजाम किया है।

Border-Gavaskar Trophy

Border-Gavaskar Trophy News: भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम एक फरवरी को भारत पहुचेगी। लेकिन भारत आने से पहले ही इस टेस्ट सीरीज की तैयारी ऑस्ट्रेलिया ने शुरू कर दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से की जाएगी। दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी यहां अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे।

शानदार प्रदर्शन कर रही है ऑस्ट्रेलिया

शानदार प्रदर्शन कर रही है ऑस्ट्रेलिया

पेट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से टेस्ट सीरीज में हराया था। इन दोनों देशों के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।

सिडनी में शुरू हुई तैयारी

सिडनी में शुरू हुई तैयारी

भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दरार वाली पिच तैयार की है। जहां टीम के खिलाड़ियों ने स्पिन के खिलाफ जमकर प्रैक्टिस भी की। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तैयार हैं। भारतीय पिचों पर स्पिनर्स का दबदबा रहता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहती है।

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल जानें यहां

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल जानें यहां

पहला टेस्ट, 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टेस्ट,17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टेस्ट, 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
चौथा टेस्ट,9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी है दोनों टीमें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी है दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

ऑस्ट्रेलिया टीम- पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+