IND vs ENG 1st ODI: सोशल मीडिया पर 'बूम-बूम बुमराह' ट्रेंड, इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेजा
लंदन, जुलाई 12। भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है। दरअसल, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। पहले 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। इंग्लिश टीम को शुरुआती झटके देने का काम किया है जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने, जी हां इन दोनों गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए आधी टीम को पवेलियन भेजा दिया है।

बुमराह की घातक गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले 5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। बुमराह ने जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजने का काम किया। इसमें से तीन खिलाड़ी तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं मोहम्मद शमी ने भी बेन स्टोक को पहली गेंद पर आउट कर दिया। अपनी घातक गेंदबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गए हैं। बुमराह की गेंदबाजी को देखने के बाद फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है।
एक नजर बुमराह की गेंदबाजी को लेकर आ रहे सोशल मीडिया रिएक्शन पर
ये भी पढ़ें: 'अब कहां मुंह छिपाऊं', पहले ODI में बुमराह की मार इंग्लैंड से ज्यादा वॉन पर भारी पड़ गई












Click it and Unblock the Notifications