'अब कहां मुंह छिपाऊं', पहले ODI में बुमराह की मार इंग्लैंड से ज्यादा वॉन पर भारी पड़ गई
नई दिल्ली, 12 जुलाई: तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ अपना ध्यान वनडे सीरीज की ओर लगा रहा है। विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व जोस बटलर कर रहे हैं। बटलर के पास मोर्गन के जूतों को भरने की बड़ी जिम्मेदारी है।
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और बुमराह ने इंग्लिश टॉप ऑर्डर को उड़ाकर रख दिया है।

वॉन ने भारत के खिलाफ 400 रन बनने की बात कर दी थी
बुमराह के इस प्रदर्शन से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खेल से पहले बहुत दिलचस्पी दिखाई और दावा किया कि अगर इंग्लैंड भारतीय टीम के खिलाफ 400 रन बनाने में सफल रहा तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।
इंग्लैंड हाल में ही आयरलैंड के खिलाफ 498 रन बना चुका है। उन्होंने क्रिकबज से कहा, "अगर विकेट पाटा हुआ तो इंग्लैंड मजबूत होगा। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 498 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ संभव नहीं होगा, लेकिन 400 रन बनाने पर मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"

वॉन के कमेंट की धज्जियां जसप्रीत बुमराह ने उड़ा दी
लेकिन खेल पूरी तरह से पलट चुका है। माइकल वॉन के इस कमेंट की धज्जियां प्रीमियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उड़ा दी हैं। वॉन के बड़बोलेपन पर सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वॉन को मुंह छिपाने की जगह ढूंढते देखा जो एक कोने में जाकर छिप गए हैं।
वॉन द्वारा इंग्लैंड को 400 प्लस का स्कोर करने की बात पर आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम बुमराह के खिलाफ आधी आउट हो चुकी है और उसके हिस्से में 50 रन भी नहीं बन पाए हैं।

अब मजाक उड़ रहा है
बुमराह ने टॉप ऑर्डर पर 4 विकेट उखाड़कर इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 8 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट ले चुका था।
वॉन का सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर से भी पंगा चलता रहता है। अगर का इंग्लैंड का बुरा हाल जारी रहता है तो जाफर द्वारा वॉन को चिढ़ाने के लिए कोई ट्वीट आ सकता है। फिलहाल जाफर ने बुमराह के शानदार प्रदर्शन पर ट्वीट किया है, वे कहते हैं- एलेक्सा को कहा गया कि जसप्रीत बुमराह को खेलों, जवाब में एलेक्सा ने कहा- सॉरी, बुमराह को खेलना संभव नहीं है।

इंग्लैंड टीम को कई बार ओवररेट करते हैं वॉन
यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड 2019 विश्व कप के फाइनल के बाद से अपनी पूरी बल्लेबाजी के साथ खेल रहा होगा। और वॉन ने कहा कि जिस तरह की मारक क्षमता के कारण टीम में उसको देखते हुए इंग्लैंड अपने टीम चयन को अक्सर हैरानी भरा रखता है।
उन्होंने कहा, "लिविंगस्टोन भी वहां खेलेंगे। आप कभी भी निश्चित नहीं होते कि लाइन-अप क्या होगा, लेकिन वे (रूट, बेयरस्टो और स्टोक्स) सभी खेलेंगे।"

मैच से पहले इंग्लिश टीम पर ये भी कहा था
वॉन ने विशेष रूप से तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का उल्लेख किया, जो पहला एकदिवसीय मैच खेलेंगे और कहा कि वह उन पर नजर रखने वाले व्यक्ति होंगे।
वॉन ने कहा, "डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स से सावधान रहें। वह तेजी से गेंदबाजी करते हैं। उसके पास ग्लीसन के जैसा एंगल है इसलिए वह एक या दो मैच खेलेंगे।"
इंग्लैंड अपनी गेंदबाजी लाइन-अप से थोड़ा परेशान होगा, जहां उनके साथ क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications