Happy Birthday: आज है टीम इंडिया के इन 5 स्टार्स प्लेयर्स का बर्थडे, विश नहीं करेंगे आप
Big day For Team India: आज का दिन टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ज्यादा खास है क्योंकि आज टीम के उन पांच खिलाड़ियों का जन्मदिन हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल से भारतीय क्रिकेट को नायाब ऊंचाईयां दी हैं। इन पांच में से तीन खिलाड़ी तो हाल ही में हुए विश्वकप 2023 का हिस्सा भी रहे हैं और इन तीनों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो फाइव स्टार्स खिलाड़ी जो आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन।

रविंद्र जडेजा
आज टीम इंडिया के ऑलराउडर स्टार रविंद्र जडेजा का बर्थडे है।6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में जन्मे जड्डू सिंह आज 35 साल के हो गए हैं। केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतने वाले रविंद्र जडेजा ने देश के लिए क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में कमाल किया है, उनका रिकॉर्ड निम्नलिखित है।
- टेस्ट मैच - 67, रन 2804 रन और 275 विकेट
- वनडे मैच- 197, रन 2756 और 220 विकेट
- टी20 मैच- 64, रन 457 और 51 विकेट
जसप्रीत बुमराह
टीम के मिस्टर 'बूम-बूम' और डेथ ओवरों के बादशाह जसप्रीत बुमराह भी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 दिंसबर 1993 को अहमदाबाद में जन्मे जसप्रीत बुमराह ने अपने बॉलिंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। बुमराह का जीवन काफी संघर्षों से गुजरा है लेकिन अपने मेहनत के दम पर उन्होंने सफलता की ऐसी दास्तां लिखी जहां तक हर किसी का पहुंचना आसान नहीं होता है। वो क्रिकेट के तीनों फार्मेंट के स्टार हैं। उनका रिकॉर्ड निम्नलिखित है।
- टेस्ट मैच - 30- 129 विकेट
- वनडे मैच- 89-149 विकेट
- टी20 मैच- 62-74 विकेट
श्रेयस अय्यर
टींम इंडिया के धांसू बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बैटिंग के आगे तो आज के दिग्गज भी नतमस्तक हैं। बहुत ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाला ये स्टार खिलाड़ी आज 29 साल का हो गया है। मुंबई के इस छोरे ने देश के लिए 10 टेस्ट, 58 वनडे और 51 टी20 खेले हैं। विश्वकप 2023 में उनका धांसू प्रदर्शन देखने को मिला, उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक और तीन अर्धशतक जड़ा था। उनका रिकॉर्ड निम्नलिखित है।
- टेस्ट मैच - 10- 666 रन
- वनडे मैच- 58-2331 रन
आर पी सिंह
आज टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह का भी जन्मदिन है। यूपी के इस छोरे का भी करियर काफी शानदार रहा है। आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे आरपी सिंह ने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच, 58 वनडे और 10 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 40 विकेट,69 और 15 विकेट लिए है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो स्टार क्रिकेट कमेंटटेटर बन चुके हैं।
करुण नायर
टेस्ट मैचों के शौकीन लोग इस नाम को कभी भी भूल नहीं सकते हैं क्योंकि ये वो खिलाड़ी हैं जिसनें वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था। 32 साल के करुण नायर का जन्म तो कर्नाटक में हुआ लेकिन वो मूल रूप से राजस्थानी हैं। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए लंबी क्रिकेट ज्यादा नहीं खेली है। उन्होंने तीन टेस्ट और दो वनडे खेले हैं लेकिन वो आईपीएल के सक्रिय सदस्य हैं। वो आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications