भारत की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, टीम इंडिया ने सबको पछाड़ा, पाकिस्तान टॉप 5 से बाहर
WTC Points Table: टीम इंडिया ने जैसे ही केपटाउन टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराया, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी तुरंत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ सप्ताह पहले जो टीम नम्बर एक पर थी, वह टॉप पांच से बाहर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम टॉप पांच से बाहर हो गई है। इसके अलावा मुख्य बदलाव तो टीम इंडिया को लेकर देखने को मिला है। भारतीय टीम ने तालिका में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने इस चक्र में खेले गए 4 मैचों में दो जीते और एक हारा है।

भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 54.16 है। इस तरह टीम इंडिया नम्बर एक पर है। वहीँ मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम तालिका में दूसरे नम्बर पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 50 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान बनाया है। अफ्रीकी टीम ने 2 में से 1 मैच जीता है।
न्यूजीलैंड की टीम 2 मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम का जीत प्रतिशत 50 है। ऑस्ट्रेलिया ने भी 50 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पांचवें नम्बर पर बांग्लादेश की टीम है और पाकिस्तानी टीम छठे स्थान पर फिसल गई है, यह टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाते समय पहले नम्बर पर थी और अब काफी बदलाव देखने को मिला है।
पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत लगभ 46 फीसदी है। सातवें स्थान पर वेस्टइंडीज, आठवें पर इंग्लैंड और नौवें नम्बर पर श्रीलंकाई टीम है। इस तरह टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपनी बादशाहत कायम कर ली और दक्षिण अफ्रीकी टीम के नीचे धकेल दिया।
फ़िलहाल सिडनी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चल रहा है। इस मैच के बाद तालिका में बदलाव आना तय माना जा रहा है। टीम इंडिया फ़िलहाल टॉप स्थान पर है। केपटाउन में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications