40 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को झटका, बेइज्जत करके किया टी20 लीग से बाहर, नीलामी से पहले टूटा सपना
इंग्लैंड के पूर्व महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आईपीएल में खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन उनको खरीदने वाला कोई नहीं मिला था। अनसोल्ड रहे एंडरसन ने एक बार फिर से टी20 लीग में खेलने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। पाकिस्तानी प्लेयर्स को बड़ा झटका लगा है।
दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में खेलने के लिए एंडरसन ने अपना नाम दिया है। उनके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी नीलामी पूल में हैं। नीलामी के लिए कई प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारत से कुछ खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने के खबरें आई थीं लेकिन किसी का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया है।

एंडरसन का नाम उन 97 इंग्लिश प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्होंने इस बार SA20 में खेलने के लिए अंतिम सूची में जगह पाई है। इस सूची में उनके साथ मोईन अली, एलेक्स हेल्स और SA20 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे टॉम एबेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
एंडरसन ने करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की, जब उन्होंने लंकाशायर के लिए T20 ब्लास्ट में हिस्सा लिया और इसके बाद द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओर से तीन मुकाबले खेले, देखना होगा कि इस बार नीलामी में उनको खरीदने वाला कोई मिलेगा या नहीं।
नीलामी पूल में बांग्लादेश के 14 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान भी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया से केवल डार्सी शॉर्ट और पीटर हाट्ज़ोग्लू ही नीलामी सूची में हैं, क्योंकि बिग बैश लीग की तारीखें SA20 से टकरा रही हैं।
नीलामी पूल में नेपाल से एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। श्रीलंका से 24 और वेस्टइंडीज से 28 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आईपीएल टीमों में मालिकों ने ही दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में भी फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक रखते हैं। पाकिस्तान से 40 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन किसी को नीलामी पूल में जगह नहीं मिली।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत से पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत हैं। उनके अलावा महेश आहिर, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, निखिल जागा, मोहम्मद फैज़, केएस नवीन, अंसारी मारूफ, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव ने नाम दिया था लेकिन शॉर्टलिस्ट नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications