दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
Anrich Nortje: दक्षिण अफ़्रीकी टीम अब तक वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना ही देख रही है। इस टीम को एक बार भी खिताबी जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। टूर्नामेंट से पहले ही दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। सबसे धाकड़ खिलाड़ी वर्ल्ड कपसे बाहर हो गया है।
एनरिक नॉर्टजे इस समय वर्ल्ड के सबसे तेज गेंदबाज हैं और वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए घातक साबित हो सकते थे। उनकी तेज गेंदों के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी सोचना पड़ता है। नॉर्टजे के बाहर होने की खबर आई है। वह पीठ की चोट के कारण मेगा इवेंट में नहीं खेल पाएंगे।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच में नॉर्टजे खेले थे। पीठ में चोट का हवाला देकर वह 5 ओवर डालकर चले गए। इसके बाद वह बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। बाद में सीरीज के बाकी मैचों में एनरिक नॉर्टजे नहीं खेल पाए थे।
वर्ल्ड कप से पहले किसी तरह का रिस्क नहीं लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों से नॉर्टजे को बाहर रखने का निर्णय लिया गया था। उनको वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया था। उनके बाहर होने से दक्षिण अफ़्रीकी टीम को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
नॉर्टजे की भरपाई करने वाला खिलाड़ी फ़िलहाल नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसकी पुष्टि नहीं की है। नॉर्टजे के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोई न कोई खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन उनकी तरह गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाला गेंदबाज नहीं है।
वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 30 साल के डी कॉक ने वर्ल्ड कप टीम का ऐलान होने के बाद ही अपना फैसला बता दिया था। उन्होंने चौंकाने वाला निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications