IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 6 मुकाबले जीतने में सफल रही है और प्लेऑफ़ में जाने के करीब है। इससे पहले टीम के लिए एक अच्छी खबर नहीं आई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का एक धांसू खिलाड़ी अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई नहीं देगा। टीम के फ़िलहाल चार लीग मुकाबले बचे हुए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि लखनऊ के लिए यह एक बड़ा झटका है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस बारे में जानकारी दी है।

lsg

लखनऊ के धांसू तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। प्रेस वार्ता में जस्टिन लैंगर ने इसकी जानकारी प्रदान की है। लैंगर का कहना है कि मयंक का वापस आकर खेल पाना मुश्किल है, उम्मीद कर रहे हैं कि वह नॉक आउट मैचों तक भी आ जाए।

लैंगर ने बताया है कि पिछली बार जिस जगह मयंक को टियर हुआ था, उसी जगह अब फिर से हुआ है। उनके स्कैन से यह पता चला है। पिछली बार उनका रिहैब अच्छी तरह से हुआ था। उनको दर्द नहीं हुआ था। टीम के लिए यह अच्छी खबर नहीं है और निराशा हुई है कि वह आगे नहीं खेल पाएंगे।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में मयंक यादव तीन ओवर डालने के बाद वापस चले गए थे। इससे अंदाजा हो गया था कि उनको समस्या फिर से हुई है। मयंक ने इस सीजन डेब्यू करते हुई प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद अगले मैच में फिर से वह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे।

उधर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खबर अच्छी नहीं है। दीपक चाहर भी चोट से परेशान हैं और वह शायद अब आगे के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ है। यह मुकाबला 5 मई को होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+