भारतीय टीम पूरी तरह होगी चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर? पीसीबी ने दिया BCCI को बड़ा झटका
पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल इस सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है। आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। भारतीय टीम को वहां नहीं भेजने का फैसला बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया है।
हाइब्रिड मॉडल को लेकर पीसीबी नहीं मान रहा है। एक बार फिर से पीसीबी की तरफ से इस मामले को लेकर अपना रुख बताया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैचों का आयोजन देश से बाहर कराने पर साफ मना कर दिया गया है। ऐसे में सवाल है कि भारत के मैचों का क्या होगा।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अपने ताजा बयान में कहा है कि योजना के अनुसार मैच पाकिस्तान में ही आयोजित होंगे। हाइब्रिड मॉडल हम नहीं मानेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अगर इसे लेकर किसी तरह की परेशानी है, तो हमसे बात करनी चाहिए।
नकवी ने कहा कि भारत के साथ किसी भी तरह की समस्या का समाधान बातचीत से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें आईसीसी से शेड्यूल घोषित होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, मैं यही मानता हूँ।
अब उनके बयान से यह देखना होगा कि भारतीय टीम का क्या होगा। अगर पीसीबी नहीं मानती है, तो टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। भारतीय टीम के मैचों को पाकिस्तान में ही आयोजित कराने की योजना है। बीसीसीआई को भारत सरकार से सलाह मिली है। उसी आधार पर ट्रेवल नहीं करने का फैसला लिया गया है।
अगर आईसीसी के कार्यक्रम में हाइब्रिड मॉडल का जिक्र नहीं होगा, तो भारतीय टीम शायद इस बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होगी। ऐसा करने पर आईसीसी और पीसीबी को भी लाभ नहीं होगा। दोनों को ही वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी। कुछ दिनों में शेड्यूल की घोषणा होगी।












Click it and Unblock the Notifications