IND vs SA: कमाल की गेंदबाजी, 4 मैचों में 10 विकेट, फिर भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिल रहा मौका

India vs South Africa, Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम को 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 सीरीज खेलना है। साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे और टेस्ट मैच का आगाज टी-20 सीरीज के बाद किया जाएगा। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टेस्ट वनडे और टी-20 तीनों में ही तीन अलग-अलग कप्तान को मौका दिया गया है।

भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला मौका: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं। भुवनेश्वर कुमार को तीनों ही फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं दी गई है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भुवनेश्वर कुमार को बाहर किए जाने के बाद फैंस लगातार चयनकर्ताओं की आलोचना कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक भुवनेश्वर कुमार टीम में जगह डिजर्व करते थे।

India vs South Africa 1

कर रहे हैं कमाल: भुवनेश्वर कुमार विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा समय में भारत में विजय हजारे ट्रॉफी घरेलू टूर्नामेंट खेला जा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक खेले गए चार मैचो में भुवनेश्वर कुमार ने 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच से भी कम रन प्रति ओवर खर्चे हैं। भुवनेश्वर कुमार अपनी पुराने फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें नजर अंदाज किए जाने से फैंस नाराज हैं।

नेहरा का भी फूटा गुस्सा: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं चयन किए जाने पर एतराज जताया है। नेहरा ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को वनडे सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए था। क्योंकि वह अच्छी फार्म में खेल रहे हैं और साउथ अफ्रीका की पिच पर मददगार साबित हो सकते हैं।

ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिलना चाहिए था। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम में शामिल नहीं किए गए थे। इससे पहले एशिया कप के दौरान भी भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+