IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
India vs Australia Perth Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब ज्यादा समय नहीं है। शुक्रवार से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। भारतीय टीम पिछले कुछ दिनों से इस मैच के लिए तैयारी कर रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह सीरीज काफी अहम है।
टीम इंडिया पर्थ में होने वाले पहले मैच के लिए रोहित शर्मा के बिना ही मैदान पर उतरने वाली है। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। उनके ऊपर थोड़ा दबाव भी निश्चित रूप से होगा। बुमराह पहले भी एक बार टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक हुए मैचों को देखा जाए, तो कंगारू काफी आगे हैं। भारतीय टीम इस मामले में पीछे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 107 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 45 और भारतीय टीम ने 32 टेस्ट मैच अपने नाम किये हैं। 29 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। इसके अलावा एक मुकाबला टाई भी रहा है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में कौन जीतेगा
पर्थ में पिच का बर्ताव गेंदबाजों के पक्ष में रहता है और यह बात किसी से छुपी नहीं है। कंगारुओं के पास तेज गेंदबाज भी उसी हिसाब के हैं। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया कोई मैच नहीं हारी है। इसके अलावा सबसे अहम बात हैं आंकड़े। आंकड़ों में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से आगे हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट कहाँ देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर होगा। मैच की पहली गेंद 7 बजकर 50 मिनट पर डाली जाएगी। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। हॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications