सावधान टीम इंडिया! 3 टीमों से टी20 वर्ल्ड कप में है खतरा, हराकर बड़ा धमाका करने में सक्षम
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट टी20 वर्ल्ड कप ही है। वहां भारत और श्रीलंका मेजबान देश हैं। टीम इंडिया के फैंस को अपनी टीम से काफी उम्मीदें हैं। भारतीय टीम बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन इस टूर्नामेंट के लिए मैदान पर उतरने वाली है।
भारतीय टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी इस इवेंट में फेवरेट के तौर पर खेलेंगी। इन सबके बीच कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके बारे में चर्चा ज्यादा नहीं है लेकिन धमाल करने में पूरी तरह से सक्षम हैं और इन टीमों से भारतीय टीम को सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।

टी20 वर्ल्ड कप में पिछली बार भी अपसेट देखने को मिले थे, ऐसे में इस बार भी कुछ वही हो सकता है। पिछली बार यूएस ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया था। इस आर्टिकल में तीन ऐसी टीमों के बारे में जानना चाहिए, जो भारत के लिए खतरा बन सकती हैं।
अफगानिस्तान
राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम हमेशा से ही अन्य टीमों के लिए एक बड़ा खतरा बनकर सामने आई है। 2023 में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान को हराते हुए अफगानिस्तान ने धमाल मचा दिया था। पिछली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हरा दिया था।
न्यूजीलैंड
आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। भले ही द्विपक्षीय सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा भी हो लेकिन ग्लोबल इवेंट में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। उनके पास कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं, जो अकेले ही मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। कीवी टीम के ऊपर इस वर्ल्ड कप में नजर रहने वाली है।
श्रीलंका
मेजबान देश होने के नाते श्रीलंकाई टीम धमाल मचा सकती है। उनकी पिचें खेलने के लिए मुश्किल ही होती है। इस समय श्रीलंकाई टीम की फॉर्म उतनी बेहतरीन नहीं है लेकिन वर्ल्ड कप के मुकाबले अलग होते हैं। उस समय घरेलू दर्शकों के समर्थन भर से टीमें बड़ा काम कर जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications