ENG vs NZ: 14 महीने बाद वनडे में बेन स्टोक्स की धमाकेदार वापसी, अर्धशतक जड़ दिखाया फॉर्म
Ben Stokes makes ODI comeback: 8 सितंबर शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विड मालन और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ने का काम किया। लेकिन 80 के स्कोर पर ही इंग्लैंड ने लगातार दो विकेट गंवा दिए। टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजी वापस पवेलियन लौट गए।
बेन स्टोक्स ने जड़ा अर्धशतक: लगातार दो विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स ने टीम को संभालने का काम किया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इसके बाद जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने मिलकर इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया। इस दौरान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे पारी का चौथा अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।

संन्यास के बाद मैदान पर वापसी: बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन टीम मैनजमेंट के कहने पर एक बार फिर वह वर्ल्ड कप से पहले टीम में वापसी करने के लिए तैयार हो गए। स्टोक्स लगभग 14 महीने बाद इंग्लैंड के लिए कोई वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरे। उन्होंने टीम के लिए 69 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौका और एक छक्का भी निकला।
इंग्लैंड ने बनाए 291 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 वकेट खोकर 50 ओवर में 291 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक 72 रन कप्तान जोस बटलर ने बनाए। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने टीम के लिए अर्धशतकीय़ पारी खेलने में कामयाबी हासिल की।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications