World Cup से पहले भारत को बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज को लगी चोट, व्हीलचेयर पर ले जाया गया अस्पताल
Women World Cup 2025: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ एक अभ्यास मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें व्हीलचेयर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। यह घटना बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई, जिससे भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं।
कैच लेने की कोशिश में लगी चोट (Women World Cup 2025)
यह घटना तब हुई जब अरुंधति 13वें ओवर में गेंदबाजी कर रही थीं। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने एक तेज ड्राइव लगाई और अरुंधति ने फॉलो-थ्रू में कैच लेने की कोशिश की। इस दौरान वह संतुलन खो बैठीं और अपने बाएं पैर पर अजीब तरह से गिरीं, जिसके बाद उन्हें मैदान पर ही दर्द से कराहते हुए देखा गया। तुरंत मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और उन्हें व्हीलचेयर से बाहर ले जाया गया।

वर्ल्ड कप से हो सकती हैं बाहर
अरुंधति रेड्डी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभ्यास मैच में भी शानदार शुरुआत की थी और इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट किया था। उनकी चोट की गंभीरता का पता अभी नहीं चला है, लेकिन अगर वह विश्व कप से बाहर होती है तो यह भारत के लिए एक बड़ी समस्या होगी।
चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम को चोटों से जूझना पड़ा है। विश्व कप से पहले ही टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भी डब्ल्यूपीएल 2025 के बाद एक स्ट्रेस इंजरी से जूझ रही थीं, हालांकि वह समय पर ठीक होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलीं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर को भी इंग्लैंड दौरे के दौरान अपनी पुरानी पीठ की चोट से परेशानी हुई थी। इन चोटों के बीच अरुंधति रेड्डी का चोटिल होना टीम के लिए एक और चुनौती बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications