Cricketers Retirement: तमीम इकबाल ही नहीं इन क्रिकेटरों ने भी बदला था संन्यास का फैसला

Tamim Iqbal U-turn on their retirement: क्रिकेट के मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने वाले तमीम इकबाल ने अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तमीम इकबाल से उनके संन्यास के फैसले को वापस लेने को कहा। देश की पीएम के हस्तक्षेप के बाद तमीम इकबाल ने अपने फैसले को बदल लिया है।

सोशल मीडिया पर बना मजाक: तमीम इकबाल के क्रिकेट से संन्यास के फैसले को वापस लेने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लेकिन तमीम इकबाल ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने अपने संन्यास के फैसले को वापस लिया है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर इस तरह का कारनामा कर चुके हैं।

Tamim Iqbal 1

शाहिद अफरीदी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और घातक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने साल 2010 में संन्यास की घोषणा की थी। लेकिन उन्होंने फिर भारत 2011 वर्ल्ड कप खेलने आए। भारत से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने फिर संन्यास का ऐलान किया। लेकिन वह फिर से क्रिकेट मैदान पर लौटे। अंत में उन्होंने साल 2016 के दौरान क्रिकेट को अलविदा कहा।

जवागल श्रीनाथ: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने साल 2002 में संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन साल 2003 वर्ल्डकप में वह एक बार फिर भारत के लिए खेलते नजर आए थे। उन्होंने ऐसा उस समय के कप्तान सौरव गांगुली के कहने पर किया था।

इमरान खान: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने साल 1987 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन साल 1992 वर्ल्ड कप में उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान टीम में एंट्री की। पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में 1992 वर्ल्ड कप जीतने में भी कामयाबी हासिल की थी।

जावेद मियांदाद: पाकिस्तानी दिग्गज जावेद मियांदाद ने वर्ल्ड कप 1996 के बाद क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन 10 दिनों के अंदर ही उन्होंने अपने फैसले को वापस ले लिया और दोबारा मैदान पर खेलने के लिए उतर गए।

मोईन अली: साल 2021 के दौरान मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने टेस्ट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया। मौजूदा समय में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+