IND vs SA : भारत के स्टार खिलाड़ी को हुआ कोरोना, ODI सीरीज से पहले लगा झटका

नई दिल्ली। नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दाैरे पर है, जहां वह टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर वाशिंगटन अब तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। सीरीज 19 जनवरी से शुरू हो रही है। दूसरा 21 और तीसरा मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा और वनडे टीम को बुधवार (12 जनवरी) को केपटाउन के लिए रवाना होना था। लेकिन उड़ान भरने से पहले वाशिंगटन कोरोना का शिकार हो गए।

Washington Sundar

यह भी पढ़ें- IND vs SA: कोहली ने इंशात की जगह उमेश यादव को क्यों चुना? जानिए पीछे का कारण

 एक ऑलराउंडर के रूप में थे बड़ी उम्मीद

एक ऑलराउंडर के रूप में थे बड़ी उम्मीद

सुंदर का सीरीज से बाहर होना दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में, सुंदर से टीम को एक ऑलराउंडर के रूप में बड़ी उम्मीद थी। हालाकि, अब उनकी भागीदारी पर काले बादल मंडरा रहे हैं। क्रिकबज से बात करते हुए वाशिंगटन ने कहा, "मेरे पास टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है, मैं जल्द ही आपके पास वापस आऊंगा।"

टी20 विश्व कप के दूसरे चरण से भी चूके थे

टी20 विश्व कप के दूसरे चरण से भी चूके थे

गाैर हो कि चोट के मुद्दों के कारण वाशिंगटन सुंदर कुछ समय से मैचों से बाहर रहे हैं। यहां तक ​​कि वह फिटनेस मुद्दों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 और उसके बाद टी20 विश्व कप के दूसरे चरण से भी चूक गए थे। उन्होंने हाल ही में वापसी की और विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उसी वजह से वह फिर से वनडे टीम में जगह बनाने में सफल हुए थे।

हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम में उनकी वापसी में कुछ और समय लगेगा। क्रिकबज ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "उन्होंने कुछ दिन पहले खुद को कोरोना पाॅजिटिव पाया है और यह तय किया गया कि वह टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे।" इस बीच, केएल राहुल वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि सफेद गेंद के नए कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अनुपलब्ध हैं। अगर सुंदर की कमी खलती है तो वेंकटेश अय्यर के ऑलराउंडर की जगह भरने की संभावना है।

एक कान से सुनते हैं सुंदर

एक कान से सुनते हैं सुंदर

बता दें कि सुंदर को सिर्फ एक कान से सुनाई देता है। उन्हें बचपन से ही एक कान में सुनने की समस्या थी। सुंदर जब चार साल के थे, तब उनकी इस बीमारी का पता चला था। फिर इलाज के लिए उनके परिवार वाले कई अस्पतालों में गए, लेकिन फिर पता चला कि उनके कान का इलाज नहीं हो सकता। सुंदर को भी इसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने इस कमजोरी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

वनडे सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम-
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर , जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+