रोहित और विराट को टी20 टीम से बाहर किए जाने पर BCCI ने साधी चुप्पी, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं हैं टीम का हिस्सा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। इस टीम में न तो विराट कोहली हैं और न ही रोहित शर्मा और केएल राहुल को भी इस टीम में जगह नहीं दी गई है।

Virat Kohli and Rohit Sharma

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए घोषित हुई टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार तीसरी सीरीज से रोहित और विराट को बाहर किया है। ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म है कि रोहित और विराट का टी20 करियर खत्म है, क्योंकि सेलेक्टर्स 2024 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार कर रहे हैं और उस टीम में रोहित-विराट की जगह नहीं बनेगी। शुक्रवार को घोषित हुई टीम में केएल राहुल को बाहर किए जाने का कारण बीसीसीआई ने बताया था, लेकिन रोहित और विराट को लेकर बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।

रोहित-विराट की गैरमौजूदगी पर BCCI ने साधी चुप्पी

शुक्रवार को बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा था कि केएल राहुल और अक्षर पटेल पारिवारिक कारणों की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी पर बीसीसीआई ने कुछ नहीं कहा। विराट और रोहित वर्तमान में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी कोहली और विराट की अनुपस्थिति पर चुप्पी साधी हुई है।

टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा की हुई है वापसी

आपको बता दें कि चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान शुक्रवार को ही किया था। चयनकर्ताओं ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। उस टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि रवींद्र जडेजा का खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। टेस्ट टीम में जडेजा के अलावा सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भी पहली बार चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+