WPL 2023 के लिए शुभंकर 'शक्ति' का अनावरण, BCCI सचिव जय शाह ने शेयर किया वीडियो

BCCI Secy Jay Shah Shares Video: महिला आईपीएल का आयोजन होने में अब चंद ही दिन रह गए हैं। महिलाओं की इस लीग को देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

WPL 2023

BCCI Secy Jay Shah Shares Video: दुनिया की सबसे बड़ी महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में से एक वुमेंस आईपीएल का आगाज 4 मार्च से होने जा रही है। शनिवार से शुरू हो रहे इस लीग पर सभी की नजरें बनी हुई है। भारत में आईपीएल का आयोजन तो पिछले कई सालों से किया जा रहा है। लेकिन महिला आईपीएल पहली बार शुरू होने के लिए तैयार है। इस लीग के लिए कुछ दिन पहले ही ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा था।

जय शाह ने शेयर किया यह वीडियो

महिला आईपीएल के पहले सीजन में पांच टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें से तीन टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की भी हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग के शुभंकर 'शक्ति' का अनावरण किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस वीडियो को शेयर कर फैंस तक महिला आईपीएल के शुभंकर 'शक्ति' के वीडियो को पहुंचाने का काम किया।

स्मृति मंधाना हैं लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला आईपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने का काम किया था। आरसीबी ने भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ देकर अपने साथ शामिल किया। आरसीबी की पुरुष टीम पिछले 15 सालों में अब तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी उठाने में कामयाब नहीं हो सकती है। ऐसे में महिला टीम से उम्मीद होगी कि वह दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर सके।

मुंबई में खेले जाएंगे आईपीएल के सभी मैच

महिला आईपीएल के सभी मुकाबले में मुंबई में खेले जाएंगे। बीसीसीआई डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में होने वाले मुकाबलों को मुंबई के ब्रेबान स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम और डॉ. डीवाई पाटिल में आयोजित कराने जा रहा है। इतना ही नहीं महिलाओं और लड़कियों की टिकट फ्री रखी गई है। बीसीसीआई की कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक महिला आईपीएल के रोमांच को पहुंचाना है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने जहां महिलाओं के लिए टिकट फ्री कर रखी है तो वहीं पुरुषों को मैच देखने के लिए सिर्फ 100 रुपये खर्चना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+