कैंसर से जूझ रहे भारतीय क्रिकेटर की मदद के लिए आगे आए जय शाह, BCCI को 1 करोड़ रुपए जारी करने का दिया निर्देश
भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने बीसीसीआई से अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ के लिए वित्तीय सहायता की मांगी की थी। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और लंदन में उनका इलाज चल रहा है। कपिल देव की इस मांग को जय शाह ने बिना किसी देरी के पूरा कर दिया है।
जय शाह ने एक करोड़ रुपए जारी करने का दिया निर्देश
बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल ने जानकारी दी है कि सचिव जय शाह ने बीसीसीआई को कैंसर से जूझ रहे भारत के अनुभवी क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया। शाह ने गायकवाड़ के परिवार से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया तथा सहायता प्रदान की।

ये भी पढ़ें- ZIM vs IND, Head to Head: भारत बनाम जिम्बाब्वे का आखिरी मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कपिल देव ने मांगी थी मदद
इससे पहले कपिल देव ने बताया कि वह और मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आज़ाद जैसे अन्य भारतीय महान खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अंशुमान गायकवाड़ की हालत से बेहद दुखी हैं और उनका मानना है कि बोर्ड उनकी मदद के लिए आगे आएगा। उन्होंने बीसीसीआई से बीमार अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया था, जिसे अब बीसीसीआई ने पूरा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications