ZIM vs IND, Head to Head: भारत बनाम जिम्बाब्वे का आखिरी मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Zimbabwe vs India, 5th T20I: भारत (IND) और जिम्बाब्वे (ZIM) आज, 14 जुलाई को सीरीज के अंतिम और 5वें T20I मैच में आमने-सामने होंगे। ये मैच हरारे स्पॉट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 से शुरू होगा। भारत ने पहले ही एक मैच शेष रहते हुए 3-1 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। क्या जिम्बाब्वे आखिरी मैच में अपना सम्मान बचा पाएगा? आइए जानते हैं।

भारत-जिम्बाब्वे के पिछले मैच में क्या हुआ?
चौथे मैच में पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई। तदीवानाशे मारुमानी (32 रन) और सिकंदर रजा (46 रन) के शानदार प्रयासों के बावजूद, जिम्बाब्वे केवल 152 रन ही बना सका। खलील अहमद ने दो विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी अटैकी की अगुवाई की।

Zimbabwe vs India

जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया। जायसवाल ने शानदार 93 रन बनाए, जबकि गिल ने 58 रनों की पारी खेलकर टीम का मजबूत साथ दिया। उनकी शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।

जिम्बाब्वे बनाम भारत हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल 12 मैच खेले जा चुके हैं। पिछले तीन मैच जीतने के बाद, भारत ने अपनी जीत की संख्या नौ कर ली है, जबकि जिम्बाब्वे ने अब तक सिर्फ तीन मैच जीते हैं

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, Dream11: भारत-जिम्बाब्वे के लास्ट मैच की ये बेस्ट ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगी प्वाइंट्स की बारिश

भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही इस सीरीज में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया है। पहले मैच में जीत के बाद से जिम्बाब्वे को हर मुकाबले में संघर्ष करना पड़ा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत दोनों में से ज़्यादा मज़बूत टीम है। उनके पास बेहतर बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी यूनिट हैं, जो इस सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए, पूरी संभावना है कि ये मैच भी भारत के नाम हो सकता है।

भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल।

जिम्बाब्वे की टीम: वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, इनोसेंट कैया, अंतुम नकवी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+