IPL 2025: BCCI ने आईपीएल में लागू किया पुराना नियम, क्या है पूरा मामला और किसे होगा फायदा?
IPL 2025: आईपीएल में काउंट डाउन चल रहा है और दो दिन बाद ही चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। इससे पहले एक मीटिंग हुई और इसमें बड़ा निर्णय लेकर चौंकाया गया है। हालांकि यह प्लेयर्स के पक्ष की बात है।
बोर्ड ने आईपीएल के इस सीजन में एक पुराना नियम फिर से लागू करने की घोषणा कर दी है। इससे पहले कप्तानों के साथ हुई मीटिंग में उनकी राय लेने का प्रयास किया गया था। सभी कप्तानों ने अपनी सहमति देते हुए इस नियम को लागू करने की बात कही।

दरअसल चार साल पहले तक गेंद के ऊपर गेंदबाज थूक लगा सकते थे। इसके बाद कोरोना वायरस आ गया था और लार का उपयोग बैन कर दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी यही नियम अपनाया जाने लगा और गेंदबाजों के लिए काम और ज्यादा मुश्किल हो गया।
IPL 2025: क्या नियम हुआ लागू
अब आईपीएल में गेंदबाजों को छूट देते हुए लार लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई। कप्तानों से इस मामले में जब पूछा गया, तो किसी ने भी मना नहीं किया। सभी टीमों के कप्तान इस बात के पक्ष में थे कि गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने की अनुमति दी जाए।
IPL 2025: बीसीसीआई की प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कैप्टन को सुझाव के लिए कहा गया था और लार प्रतिबंध को हटाना उनमें से एक था। कोई विरोध नहीं हुआ और सभी की सहमति इसमें थी। यह बीसीसीआई का घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए हम यहां आईसीसी के दिशानिर्देशों से बाध्य नहीं हैं।
शमी ने उठाया था सवाल
कुछ ही दिनों पहले मोहम्मद शमी ने भी लार का प्रयोग करने की अनुमति को लेकर सवाल खड़ा किया था। शमी का मानना था कि अब कोरोना वायरस समाप्त हो गया है, तो लार का प्रयोग करने की अनुमति मिलनी चाहिए। इससे गेंदबाज गेंद को रिवर्स स्विंग कराने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि आईसीसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन बीसीसीआई ने इस पर कदम उठा लिया।












Click it and Unblock the Notifications