इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जायेगा भारत, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के समाप्त होने के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम का अंतर्राष्ट्रीय दौर शुरू हो जायेगा जो कि काफी बिजी रहने वाला है। पहले से रिलीज किये कैलेंडर के हिसाब से भारतीय टीम को आईपीएल के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की मेजबानी करनी है तो वहीं इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज का दौरा करना है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के साथ ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिये इंग्लैंड का दौरा करना है।

IND vs WI

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम का आगे कैलेंडर जारी नहीं किया गया था, हालांकि शुक्रवार को बीसीसीआई ने आगे का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार भारत को इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां पर वो कैरिबियाई टीम के साथ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जायेगी।

और पढ़ें: जब कोचिंग स्टॉफ के कुक ने लंच किया ऑफर तो रोने लगा यह खिलाड़ी, संघर्ष जान भर आयेंगी आंखें

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम त्रिनिदाद और सेंट किटस में 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी और आखिरी के दो टी20 मैचों का आयोजन अमेरिका में किया जायेगा। शेड्यूल के अनुसार वनडे सीरीज का आयोजन 22, 24 और जुलाई को त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल मैदान पर खेला जायेगा जबकि 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन चार्ल्स लारा स्टेडियम में 29 जुलाई को खेला जायेगा।

टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच एक अगस्त और तीसरा टी20 मैच 2 अगस्त को वार्नर पार्क के सेंट किट्स और नेविस स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसके बाद सीरीज के बाकी बचे हुए दो मैच 6 और 7 मैच को अमेरिका में खेले जायेंगे।

और पढ़ें: 4 साल बाद महिला T20 चैलेंज में लौटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इन 12 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अधिकारी ने इस पर जानकारी देते हुए कहा,'सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिये हमने अभी तारीखों का ऐलान किया है लेकिन वेन्यू की जानकारी अमेरिकी एथॉरिटीज की तरफ से क्लियरेंस मिलने के बाद दी जायेंगी। भारत के साथ खेली जाने वाली इस सीरीज के आयोजन में अभी भी दो महीने से ज्यादा का समय है लेकिन मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।'

रिपोर्ट के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में साउथ अफ्रीका सीरीज की तरह ही बेहद कम कोविड प्रोटोकॉल को रखते हुए बायोबबल फ्री वातावरण में मैच खेले जायेंगे। भारतीय टीम को 9 से 19 जून के खिलाफ साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलनी है, तो वहीं पर 26 से 28 जून के बीच आयरलैंड से मुकाबला होगा। इसके बाद एक जुलाई से 17 जुलाई तक भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी तो वहीं पर 18 जुलाई को वो त्रिनिदाद के लिये उड़ान भरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+