4 साल बाद महिला T20 चैलेंज में लौटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इन 12 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के महिला संस्करण के छोटे वर्जन के रूप में खेले जाने वाले महिला टी20 चैलेंज 2022 के लिये विदेशी खिलाड़ियों के नामों का ऐलान हो गया है, जिसके तहत इस बार 3 टीमों के बीच 12 विदेशी महिला क्रिकेटर खेलती हुई नजर आ सकती है। कोरोना वायरस के चलते पिछले साल इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था, ऐसे में लगभग दो साल बाद खेली जाने वाली इस महिला टी20 लीग में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, थाईलैंड और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, तो वहीं पर 4 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी इस लीग का हिस्सा बनती हुई नजर आयेंगी।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

रिपोर्ट के अनुसार अभी तक नामों को लेकर आखिरी फैसला नहीं हुआ है क्योंकि महिला टी20 चैलेंज में इस बार कितनी भारतीय क्रिकेटर्स हिस्सा लेती नजर आयेंगी इस पर मुहर नहीं लग सकी है। महिला टी20 चैलेंज में खेलने वाली विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, दुनिया की नंबर महिला गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन और ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलाना किंग खेलती हुई नजर आयेंगी।

और पढ़ें: 'धोनी-रसेल की तरह शरीर नहीं पर मैं भी मार सकता हूं तेज रन', टी20 प्रारूप को लेकर छलका साहा का दर्द

उल्लेखनीय है कि महिला टी20 चैलेंज का आखिरी बार आयोजन 2020 में हुआ था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने साल 2018 के बाद से ही इस टूर्नामेंट में कदम नहीं रखा है। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग, एलिस पैरी, मेगन शट, एलिसा हिली और बेथ मूनी 2018 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी, लेकिन 2019 और 2020 में बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तनाव भरे माहौल को देखते हुए कंगारू प्लेयर्स ने टूर्नामेंट में हिसास नहीं लिया।

गौरतलब है कि जब भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने पिछले साल महिला बिग बैश लीग में हिस्सा लिया तो दोनों बोर्ड के बीच संबंधों में सुधार देखने को मिला है और इसी के चलते 4 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं। महिला टी20 चैलेंज में भाग लेने वाले प्लेयर्स की बात करें तो हीथर नाइट, एक्कलेस्टोन, सोफी डंक्ली, डैनी वॉयट के साथ ही साउथ अफ्रीकी की लॉरा वॉल्डेमार्ट और मैरिएन कप्प हिस्सा लेती नजर आयेंगी।

और पढ़ें: रोडवेज बस से टकराई ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की कार, पानीपत में हुआ कार एक्सीडेंट

तो वहीं पर महिला विश्वकप में धमाल मचाने वाली ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एलाना किंग के साथ वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज भी शामिल होंगी। महिला टी20 चैलेंज के लीग मैच 23, 24 और 26 मई को खेले जायेंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 मई को खेला जायेगा। आपको बता दें कि पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ में किया जाना था लेकिन बीसीसीआई ने इसे अब पुणे में शिफ्ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+