BCCI ने भारतीय टीम की नई चयन समिति का ऐलान किया, चेतन शर्मा को फिर बनाया गया हेड

क्रिकेट सलाहकार समिति की सलाह के बाद बीसीसीआई ने नई चयन समिति की घोषणा कर दी है। चेतन शर्मा को एक बार फिर से सलेक्शन हेड बनाया गया है।

Chetan Sharma

BCCI Selection Committee: बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले नए सलेक्शन पैनल के लिए इंटरव्यू लिए थे और हर किसी को रिजल्ट का इंतजार था। अब यह इंतजार समाप्त हो गया है। बोर्ड ने नए सलेक्शन पैनल की घोषणा कर दी है। पिछली चयन समिति के हेड चेतन शर्मा को इस बार फिर से चैयरमैन बनाया गया है। उनके अलावा पैनल में कुछ और नामों को भी रखा गया है। चेतन शर्मा ने इस बार भी सलेक्शन पैनल में आने के लिए आवेदन किया था।

क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा रेकमेंड करने के बाद बोर्ड ने चेतन शर्मा को सलेक्शन पैनल का हेड बनाया है। नए चयन पैनल के हिस्से के रूप में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ को भी शामिल किया गया है। बोर्ड ने 18 नवंबर 2022 को पांच पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किए जाने के बाद 600 आवेदनों की छानबीन की। अंततः इन पांच उम्मीदवारों को चयन पैनल में लाने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड ने क्रिकेट सलाहकार समिति की राय के आधार पर ही सलेक्शन पैनल के नामों की घोषणा की है। सलाहकार समिति के पास इंटरव्यू लेने के बाद बोर्ड को अपनी रिपोर्ट भेजने का अधिकार होता है। कोच का चयन करते समय भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। सलेक्शन समिति से पहले बोर्ड ने सलाहकार समिति की नियुक्ति की थी। इसके बाद चयनकर्ताओं का पैनल तैयार करने का काम आगे बढ़ाया गया।

चेतन शर्मा को दूसरी बार चयन समिति का हेड बनाया गया है। उनके आवेदन करने की खबरें पहले से आ चुकी थीं। भारतीय टीम के पास इस साल कुछ बड़े असाइनमेंट हैं। इनमें सबसे अहम वनडे वर्ल्ड कप है। एकदिवसी वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। इसके अलावा एशिया कप भी है। इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन यह टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+