IPL टीम मालिकों और BCCI के बीच इस दिन होगी मीटिंग, जानिए किन अहम मुद्दों पर होगी बात
आईपीएल टीमों के मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक का इंतजार हर किसी को है। इसमें कुछ नया निकलकर आएगा। अब इस बैठक की तारीख सामने आ गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मीटिंग हो सकती है। 31 जुलाई के दिन यह बैठक होनी है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के सीईओ हेमंग अमीन ने बैठक से सम्बंधित टेक्स्ट मैसेज विभिन्न टीम मालिकों को भेजा है। इसमें उन्होंने मालिकों को वेन्यू की जानकारी और समय के बारे में भी बताया है।यह भी बताया जा रहा है कि मीटिंग दोपहर या शाम के समय हो सकती है। मालिकों ने भी कहा है कि वे इसके लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति टीम रिटेंशन किये जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात की जाएगी। मालिकों की तरफ से रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ियों और राईट टू ट्रांसफर को लेकर भी बात की जाएगी। इसमें बीसीसीआई की तरफ से रिटेंशन के लिए 5 या 6 खिलाड़ियों का सुझाव दिया जा सकता है।
रिटेंशन कम करने के पीछे नीलामी में उत्सुकता को बरकरार रखना है। अगर करीबन 80 फीसदी खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति मिलती है, तो नीलामी में उत्साह नहीं रहेगा और न ही नीलामी प्रक्रिया बड़ी होगी। पर्स में राशि की वृद्धि को लेकर भी बात की जानी है।
बहस राईट टू मैच पर भी चल रही है। 2021 में हुई मेगा नीलामी में RTM नहीं था। कुछ टीमों का मानना है कि इससे खिलाड़ी को उनके मार्केट मूल्य पर बेचने की अनुमति मिलती है लेकिन कुछ टीमें लाभ उठाने के उद्देश्य से कीमतों में वृद्धि भी कर देती हैं।
बोर्ड और टीम मालिकों के बीच मीटिंग के बाद काफी चीजें साफ़ हो जाएंगी। इसके बाद खिलाड़ी रिटेन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बड़े खिलाड़ी इधर-उधर चले जाएंगे। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को मुंबई से किसी और टीम में देखे जाने की खबरें भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications