ICC ने उठाया चौंकाने वाला कदम, अचानक निरीक्षण के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचे अधिकारी
ICC Representatives at Eden Gardens: वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की तरफ से जोर-शॉट से तैयारियां की जा रही हैं। आईसीसी और बीसीसीआई की तरफ से स्टेडियमों का जायजा भी लिया जा रहा है। ग्लोबल इवेंट बॉडी नहीं चाहती कि इस वर्ल्ड कप में कहीं से भी कोई कमी रहे। इस वजह से अधिकारी खुद कामों को देख रहे हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। यहाँ के फैन्स भी काफी जुनून वाले होते है। कोलकाता में हो रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए बीसीसीआई और आईसीसी के प्रतिनिधि पहुंचे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि कोलकाता में आईसीसी और बीसीसीआई के अधिकारी वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रहे स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि यह सामने नहीं आया कि इन अधिकारियों ने वहां चल रहे कामों को लेकर क्या निर्देश दिए।
गौरतलब है कि भारत में अक्टूबर में हो रहे वर्ल्ड कप के मुकाबले दस वेन्यू पर होंगे। बीसीसीआई ने इन स्टेडियमों में कमियों को दूर करने के लिए फंड भी जारी किया है। वर्ल्ड कप तक सभी स्टेडियम तैयार होकर सामने आएँगे। फ़िलहाल रिनोवेशन का कार्य चल रहा है।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए मुकाबले मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, धर्मशाला, लखनऊ और पुणे में खेले जाएंगे। बोर्ड ने पहले ही इस बारे में घोषणा कर दी थी। फैन्स को वर्ल्ड को का काफी बेसब्री से इंतजार है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम है। भारतीय टीम का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना प्रस्तावित है। हालांकि इस मैच की तारीख 14 अक्टूबर (एक दिन आगे) को करने की बातें भी सामने आ रही है। आईसीसी और बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। आने वाले समय में स्थिति साफ़ होगी।












Click it and Unblock the Notifications