ऑस्ट्रेलिया में बना टी20 क्रिकेट का ऑल टाइम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरी टीम 15 रन पर आउट
ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में ऐसा हुआ है, एक टीम दिग्गज खिलाड़ी होने के बाद भी 15 रन पर आउट हो गई।

BBL 2022: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने और टूटने के लिए होते हैं और ऐसा कई बार होते देखा गया है जब किसी बड़े कीर्तिमान को खिलाड़ी या टीम ने तोड़ दिया हो। कई बार अनचाहे रिकॉर्ड्स बनते हैं जिसे कोई नहीं देखना चाहता है। ऐसा ही शर्मनाक रिकॉर्ड बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के नाम हो गया है। एडिलेड स्ट्राकर्स के खिलाफ खेलते हुए सिडनी थंडर के नाम पुरुष टी20 इतिहास का सबसे कम स्कोर दर्ज हो गया। (Photo: BBL/Twitter)
सिडनी थंडर नहीं खेल पाई 6 ओवर
पुरुष टी20 इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली सिडनी थंडर 6 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 5.5 ओवर खेलकर 15 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। पुरुष टी20 इतिहास में इतने कम स्कोर पर पहले कोई अन्य टीम कभी आउट नहीं हुई थी। सिडनी थंडर के पांच बल्लेबाज ऐसे थे जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पूरी टीम दहाई के अंक तक मुश्किल से पहुँच पाई। गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट ने सिडनी के लिए सबसे ज्यादा 4 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए।
एडिलेड के लिए क्रिस लिन की बेहतरीन पारी
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 139 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। क्रिस लिन ने अपनी टीम के लिए रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। उनके अलावा कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने भी 33 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम को उचित स्कोर तक पहुंचाया।
गेंदबाजी में एडिलेड का धमाका
एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाते हुए सिडनी के बल्लेबाजों को कुछ समझने का मौका ही नहीं दिया। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते रहे। एडिलेड के लिए हेनरी थ्रोंटन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा वेस एगर ने 4 विकेट झटके। टी20 में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड तुर्की के नाम था। तुर्की ने चेक रिपब्लिक के सामने 2019 में कुल 21 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications